रांची, दिसम्बर 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। हीरा बरवे छात्रसंघ ने रविवार को लोयला छात्रावास परिसर में धूमधाम से क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया। एसडीएम प्रताप मिंज ने अपने संदेश में आपसी प्रेम और सद्भावना बनाए रखने पर विशेष बल दिया। फादर अंजलुस एक्का ने क्रिसमस के अवसर पर आध्यात्मिक तैयारी करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अत्यधिक व्यस्तता के बाद भी ईश्वर की आवाज को सुनने और लोगों की सेवा के लिए कार्य करना आवश्यक है। फादर संजय तिग्गा ने सभी से अच्छाई के पथ पर चलने और व्यक्तिगत रूप से हृदय से बाल यीशु को दिल में स्वागत करने के लिए आध्यात्मिक रूप से तैयार रहने का आह्वान किया। डॉ. अरुण तिग्गा ने कहा कि अपने मतभेद को भुलाकर अपना प्यार और देखभाल दूसरों को देना ही क्रिसमस का असल उपहार है। इसी क्रम में डॉ. कीर्ति मिंज और प्रोफेसर ब्लासियुस पन्ना ने...