धनबाद, जनवरी 4 -- धनबाद, वरीय संवाददाता श्याम भक्त मंडल, हीरापुर की ओर से 8 एवं 9 जनवरी को हीरापुर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण व अग्रसेन भवन में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि आठ जनवरी गुरुवार को राणी सती दादी जी का मंगल पाठ होगा। इस अवसर पर दादी जी का विशाल एवं अलौकिक शृंगार, अखंड ज्योति प्रज्वलन एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। मंगल पाठ की पाठ वाचिका ज्योति जाजोदिया गुवाहाटी से पहुंच रही हैं। बताया कि नौ जनवरी दिन शुक्रवार को श्याम बाबा का भव्य गूंजन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कोलकाता से पहुंच रहे गायक सौरभ शर्मा और उदयपुर की केमिता राठौड़ बाबा का गुणगान करेंगी। साथ ही धनबाद के अरुण केजरीवाल (बुलबुल), विवेक अग्रवाल, पिंटू शर्मा, पंकज सांवरिया, पंकज मोदी, कृष्ण मित्तल भी अपने मध...