धनबाद, मई 8 -- धनबाद धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच में बुधवार को किशोरावस्था की छात्राओं के लिए विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्राचार्या पूर्णिमा सिल व मुख्य वक्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नीतू सहाय ने किया। डॉ नीतू सहाय ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जानकारी दी। इनमें पीसीओडी (पॉलीसिस्टिक ओवरी डिसीज़), हार्मोनल असंतुलन, आनुवंशिक प्रवृत्तियों, मासिक धर्म चक्र की अनियमितताएं, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दों शामिल है। प्राचार्य पूर्णिमा सिल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरावस्था की लड़कियों को उनके शारीरिक और मानसिक विकास के दौरान बेहतर निर्णय लेने के लिए जागरूक और सशक्त बनाना था। कक्षा 10वीं से 12वीं तक की छात्राओं ने हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.