लखनऊ, मार्च 21 -- गर्मी के मौसम के संक्रमण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के लिए कवायद शुरू हो गयी है। इस सम्बंध में शुक्रवार को जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में टास्ट फोर्स की बैठक हुई हुई। बैठक में स्मार्ट सिटी के माध्यम से नगर निगम के जोनवार हीटमैप जनरेट करने की जानकारी दी गयी। पिछले वर्ष किस जोन में कहां कितने डेंगू के केस रिपोर्ट किए गए है इसकी जानकारी भी दी गयी। डीएम ने हीटमैप के अनुसार प्रत्येक जोन में पड़ने वाले तालाबों, जलाशयों, पोखरों, जल जमाव वाले क्षेत्रों की मैपिंग करते हुए वहां पर ड्रोन से एंटी लार्वा का छिड़काव करने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि कि जहां ज्यादा केस रिपोर्ट हुए है वहां दिन के समय सोर्स रिडक्शन छिड़काव और शाम के समय एंटी लार्वा छिड़काव व फागिंग की जाएगी। इसके लिए माइक्रोप्लान बनाते हुए कार्यवाही की जाएगी। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.