श्रावस्ती, मार्च 18 -- श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया है कि प्रदेश में हीटवेव के आहट के साथ ही आम जनमानस को हीटवेव से बचाने की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इस विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद श्रावस्ती के जिला आपदा प्रबंधन को उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। जिले में 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आपदा मित्रों के माध्यम से जनजागरूकता के लिए पोस्टर वितरण कार्यक्रम एवं अग्निकांड के समय रेडक्रॉस की ओर से दी जाने वाली त्वरित सहायता के दृष्टिगत यह पुरस्कार मिला है। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने लखनऊ के बाल्मीकि संस्थान में यह पुरस्कार आपदा विशेषज्ञ श्रावस्ती अरुण कुमार मिश्र को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.