फिरोजाबाद, अप्रैल 14 -- जनपद में हीटवेव के खतरे की आशंका को भांपते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। शासन के निर्देशों के बाद विभागीय अधिकारियों ने इसके लिए अभी से ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामबदन राम ने सभी चिकित्सा अधीक्षक, एमओआईसी को पत्र के माध्यम से अपनी-अपनी स्वास्थ्य इकाइयों पर सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा है कि हीटवेव को लेकर शासन ने जो गाइडलाइन जारी की है। उसके अनुरूप अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्रों पर चौकिसी बरती जाए। हीटवेव का खतरा सबसे अधिक बच्चों को रहता है इसलिए सभी चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में संचारी रोग अभियान की तरह हीट वेह को लेकर विशेष अभियान चलाएं। मौसम विभाग द्वारा जो संकेत दिए जा रहे हैं तो उसके अनुसार आगामी दिनों में गर्मी अपना रिकॉर्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.