हापुड़, अप्रैल 17 -- हापुड़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने डीएम पत्र भेजकर हीटवेव को लेकर जिले के परिषदीय सरकारी स्कूलों के समय में परिवर्तन करने की मांग उठाई है। डीएम को भेजे पत्र में शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिसौदिया, जिला मंत्री नीरज चौधरी ने बताया कि गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। वर्तमान में बेसिक विद्यालयों का समय सुबह आठ से दो बजे तक निर्धारित है। इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दोपहर साढ़े 12 बजे तक कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.