नई दिल्ली, मई 26 -- गर्मी के मौसम में तेल-मसाले से बनी चीजों का परहेज करना चाहिए। ऐसे में क्या बनाया जाए जो टेस्टी होने के साथ स्पाइसी न हो। अगर किसी कंफर्ट फूड की तलाश में हैं तो हींग वाली तरोई बनाकर देख सकते हैं। यह सब्जी बनाने में एकदम आसान है। पेट के लिए कम्फर्टिंग है और खाने में भी टेस्टी है। यहां सीखें रेसिपी।सामग्री तरोई हींग जीरा घी हरा धनिया नमक काली मिर्चविधि तरोई को धोकर काट लें। इसके बाद एक कढ़ाही में घी लें। घी गरम हो जाने पर इसमें हींग डालें। हींग डालने के बाद आंच तेज रखें और इसमें जीरा डाल दें। जीरे को चटकने दें। अब इसमें कटी हुई तरोई डाल दें। तरोई डालकर ऊपर से काली मिर्च और नमक डालें। ध्यान रखें इस सब्जी में पानी नहीं पड़ेगा। अब तरोई को मीडियम आंच पर अच्छी तरह से भून लें। तरोई भुनने लगे तो गैस धीमी करके कढ़ाही को ढंक दें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.