उन्नाव, जनवरी 9 -- उन्नाव। नहर पटरी को अतिक्रमण मुक्त रखने व आवागमन को बेहतर करने के लिए सिंचाई विभाग नहर पटरी पर 54 किमी का वैकल्पिक मार्ग बनाएगा। आठ करोड़ की लागत से बनने वाला यह मार्ग सफीपुर को असोहा से जोड़ेगा। नहर पटरी में लगातार कब्जा बढ़ रहा है। ऐसे में विभाग नहर पटरियों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए निर्माण करा रहा है। सिंचाई खंड के एक्सईएन दीपक यादव ने बताया कि विभाग नहरों की निगरानी कर सके व नहर पटरियां कब्जा मुक्त रहे, इसको देखते हुए सफीपुर केमुंडा से असोहा तक वैकल्पिक मार्ग खडंजा बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। उन्होने बताया कि 3.30 मीटर चौड़ा खडंजा लगाने के लिए आठ करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। दस दिनों में टेंडर खुल जाएंगे और बजट आने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। दो भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.