बागपत, जनवरी 21 -- बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के ढिकौली गांव के हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ बब्बू की हत्या के मामले में कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका के एक करीबी व्यक्ति व पांच अन्य लोगों ने समझौते का दबाव बनाते हुए उसके भाई से 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगी तथा असलहा से फायर झोंका। वह गोली लगने से बाल-बाल बचे। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ढिकौली निवासी नवीन कुमार ने बताया कि उसके भाई प्रवीण उर्फ बब्बू की पूर्व प्रधान जय कुमार के घर पर 28 अक्टूबर 2024 को गोली मारकर व धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की गई थी। कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका व उसके छह साथियों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की थी। उक्त मुकदमे की सुनवाई न्यायालय में चल रही है। जिसमें गवाह धनपाल की गवाही शुरू हो चुकी है। बताया कि गया 20 जनवरी की सुबह धनपाल उनसे मुलाकात ...