बरेली, फरवरी 13 -- सीबीगंज के जौहरपुर में हिस्ट्रीशीटर ने घर में घुसकर विधवा महिला को धमकी दी और उसके साथ अभद्रता की। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जौहरपुर गांव की रहने वाली सुनीता देवी के पति की मौत हो चुकी है। उसके मुताबिक, बीते 9 फरवरी को वह घर पर अकेली थी। इसी बीच हिस्ट्रीशीटर नरेश गुप्ता, उसके तीन बेटे जितिन गुप्ता, रोहित गुप्ता, आकाश गुप्ता, नरेश की पत्नी सीमा गुप्ता जबरन उसके घर में घुस गए और मकान खाली कराने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। सुनीता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.