अमरोहा, मार्च 20 -- शहर के दो हिस्ट्रीशीटर दोस्त दिल्ली में लूट की बड़ी वारदात में शामिल थे। मंगलवार को दोनों को साथ लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस ने मोहल्ला कुरैशी में अलग-अलग घर से डेढ़ लाख रुपये बरामद किए। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में अपनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस दोनों को अपने साथ वापस ले गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी निवासी मुशाहिद उर्फ भतीजा व शाहरुख फिलहाल दिल्ली में रहते हैं। अमरोहा पुलिस के रिकॉर्ड में दोनों कुख्यात हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस के मुताबिक बीते दिनों इन दोनों ने दिल्ली में एक कारोबारी को गोली मारने के बाद दिनदहाड़े 6.50 लाख रुपये लूटने की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था, हालांकि सुराग लगते ही पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी कर ली थी। लेकिन इनके पास से लूटी गई रकम की रिकवरी नहीं हो सकी थी। पूछताछ में दोनों ने ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.