अलीगढ़, सितम्बर 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के सिविल लाइन व क्वार्सी थाना पुलिस ने जमीनी धोखाधड़ी में संलिप्त हिस्ट्रीशीटर खालिद उर्फ पप्पू व उसके साथी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों की दो करोड़ 12 लाख 95 हजार 220 रुपये की संपत्ति कुर्क की है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि बरगद हाउस निवासी खालिद उर्फ पप्पू हत्या, डकैती, हत्या का प्रयास आदि के अलग-अलग थानों में 26 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि इसके साथी सर सैय्यद नगर निवासी रफत अली पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। इस आधार पर पुलिस ने इनके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था, जिसकी विवेचना क्वार्सी इंस्पेक्टर ने की। आरोपियों ने कई वर्षों से षड्यंत्र के तहत कूटरचित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर कई जमीनों पर अवैध कब्जा किया। इससे बड़ी संख्या में संपत्ति अर्जित की। इसे पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.