मेरठ, अप्रैल 6 -- मेरठ। मछेरान इलाके में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर अय्यूब के आतंक से परेशान दो परिवारों ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। पीड़ितों का आरोप है अय्यूब ने घर में घुसकर उनके परिवार पर हमला करते हुए एक युवक को लहूलुहान कर दिया। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। भूसा मंडी निवासी फैजल, पत्नी शमा और परिवार के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा। फैसल ने आरोप लगाया इलाके का हिस्ट्रीशीटर अय्यूब आए-दिन क्षेत्र के लोगों से मारपीट करता है। दो दिन पहले अय्यूब और बेटे आबिद, काशिफ, राशिद जबरन फैजल के मकान में घुस आए और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से फैसल की जमकर पिटाई की। फैसल गंभीर रूप से घायल हो गया। शमा के घर में घुसकर आरोपियों ने जमकर उत्पात मचाया। सोने के कुंडल लूटकर फरार हो गए। जनसुनवाई कर रहे सीओ कैंट की फटाकर के बाद सदर बाजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.