नवादा, मार्च 19 -- हिसुआ, संसू। हिसुआ बाजार में नित्यदिन भीषण जाम लग रहा है। लेकिन इससे निजात के लिए प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। स्थानीय अधिकारी अबतक जाम से मुक्ति के लिए कोई समाधान नहीं निकाल सके हैं। फलस्वरुप आमलोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जाम की समस्या इतनी गंभीर बना रहती है कि लोग सड़क किनारे पैदल भी नहीं चल पाते हैं। विश्वशांति चौक पर बस पड़ाव होना, जाम की मुख्य वजह है। रही सही कसर फुटपाथी दुकानदारों ने पूरी कर दी है। सड़क के दोनों किनारों पर अवैध कब्जा कर दुकानें सजाई जाती हैं। होली की छुट्टी रहने के कारण तीन दिन बाजार में सन्नाटा फैला रहा। बाजार खुलते ही लोगों को जाम की समस्या से रूबरू होना पड़ा। स्थिति ऐसी बनी रही कि पीएनबी से लेकर विश्वशांति चौक तक पहुंचने में लोगों को घंटों समय लग गया। जाम में पुलिस वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.