नवादा, जुलाई 27 -- हिसुआ, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के हिसुआ बाजार स्थित दरबार चौक के पास शुक्रवार की रात करीब नौ बजे अपराधियों ने व्यवसायी भाइयों के साथ मारपीट करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस घटना में दोनों भाई जख्मी हो गए। घायलों में हिसुआ दरबार निवासी स्व. आनंद प्रकाश प्रकाश लाल के पुत्र नीरज प्रकाश लाल व उनके भाई नवीन कुमार शामिल हैं। अपराधियों द्वारा चलाई गई एक गोली नीरज प्रकाश लाल के सिर को छूते हुए निकल गई। दोनों के घायल होने के बाद बाइक सवार अपराधी भाग निकले। घायल व्यवसायी हिसुआ राज दरबार के वंशज बताए गए हैं। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। करीब छह राउंड गोली चलाए जाने की बात सामने आ रही है। घायल नीरज प्रकाश लाल ने बताया कि घर में बने ऑफिस को बंद कर बरामदे से होते हुए अपने घर जा रहे थे। तभी दो अपाची बाइक पर सवार छह युवक उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.