नवादा, सितम्बर 28 -- नवादा, कुमार गोपी कृष्ण रामायण कालीन तमसा (अब तिलैया) नदी के तट पर बसा आध्यात्मिक व सांस्कृतिक नगरी हिसुआ। यह नवादा जिले की सबसे बड़ी हिसुआ विधानसभा है। इस विधानसभा में हिसुआ, नरहट और अकबरपुर प्रखंड शामिल हैं। इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। 1957 से अबतक नौ बार कांग्रेस के नेता विधानसभा तक पहुंच सके हैं। लेकिन 2005 में हुए दूसरे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका लगा और भाजपा के अनिल सिंह ने जीत दर्ज की और लगातार तीन बार विरोधियों को पटखनी दी। लेकिन अनिल सिंह के विजय रथ का पहिया 2020 में थम गया और कांग्रेस की नीतू कुमारी ने जीत दर्ज करते हुए अपने ससुर कद्दावर नेता पूर्व मंत्री स्व. आदित्य सिंह की विरासत को संभाला। शुरुआत में इस सीट पर कांग्रेस पार्टी का दबदबा रहा है। वर्ष 1957 में हिसुआ विधानसभा बना। तब यह गया जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.