रांची, नवम्बर 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। गिरिडीह जिले के जमुआ स्थित दलिया ग्राम में पत्थर खदान को पुनः: शुरू करने को लेकर बीते 11 नवंबर को एक हिंसक विवाद हुआ था। इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने यह संज्ञान आम आदमी पार्टी, झारखंड के लीगल विंग इंचार्ज अमित कुमार के आवेदन पर लिया गया है। साथ ही मामले को डायरी संख्या 139297/सीआर/2025 के रूप में दर्ज किया है। आयोग ने यह भी सूचित किया है कि जांच प्रक्रिया में अमित कुमार को शामिल किया जाएगा, ताकि जांच अधिक पारदर्शी, तथ्यात्मक और निष्पक्ष हो सके। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात शर्मा ने बुधवार को दी है। उन्होंने बताया कि दलिया ग्राम में हुए पत्थर खदान को पुनः शुरू करने को लेकर पत्थर माफिया एवं ग्रामीणों के बीच हिंसक विवाद हुआ था। इसमें एक ...