उन्नाव, जनवरी 9 -- हिलौली। क्षेत्र के हदहड़ा मजरे लउवा सिंघनखेड़ा गांव में जय बड़े बाबा ग्राम सभा क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो लीग मैच और एक क्वाटर फाइनल मैच खेला गया। जिसमें हिलगी की टीम ने हिलौली को 40 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहला मैच सुदौली और हिलगी के बीच खेला गया। जिसमें सुदौली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 रन पर ही ऑल आउट हो गई। हिलगी कि टीम ने 4 ओवर में ही मैच आसानी से जीत लिया। दूसरा मैच हिलौली और अचलगंज की टीम के साथ हुआ। अचलगंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46 रन बनाकर ऑल ऑउट हो गई। हिलौली की टीम ने 6 ओवर में ही मैच जीत लिया। हिलौली और हिलगी के बीच दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में हिलौली को 40 रनों से हराकर हिलगी की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। ...