बिहारशरीफ, जून 17 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। जिला प्रशासन के आदेश पर हिलसा थाने में भी हथियारों की भौतिक सत्यापन का कार्य किया जा रहा है । थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को भयमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए हथियार का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग 55 लाइसेंस धारी हैं। इनमें से मंगलवार को 24 लाइसेंस धारकों के हथियारों और कारतूसों का सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि सभी लाइसेंसधारी अपने हथियारों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। जांच के दौरान हत्यारों की स्थिति कारतूस की संख्या और लाइसेंस के नवीनकरण की स्थिति की जांच की गई। इस दौरान सीओ मो. इकबाल अहमद, दारोगा राहुल यादव, दीपक कुमार की मौजूदगी में लाइसेंसी शस्त्रधारको के हथियारों की जांच की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.