नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पुलिस ने सरकारी स्कूल में शाखा लगाने को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कई सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया है। इसकी वजह से तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल और बीजेपी नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने राज्य की डीएमके सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्टालिन असामाजिक गतिविधियों पर अपनी आंखें मूंदे रहते हैं, लेकिन आरएसएस के कार्यकर्ता अगर बिना किसी सनसनी के अपना कार्यक्रम आयोजित करते हैं, तो उन्हें हिरासत में ले लिया जाता है। यह पूरा मामला ऐसे समय पर सामने आया है, जब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपनी 100वीं वर्षगांठ का कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। संघ प्रमुख मोहन भागवत नागपुर से अपने कार्यक्रम में देश की एकता की बात कर रहे हैं। दूसरी तरफ रिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.