बिहारशरीफ, फरवरी 22 -- हिरण्य पर्वत पर 24 घंटे मुस्तैद रहेगी पुलिस, ऊंची होगी चारदीवारी अपर मुख्य सचिव ने डीएम के साथ किया हिरण्य पर्वत और फिटनेस पार्क का निरीक्षण पहाड़ी पर असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए टीओपी जल्द होगा चालू फिटनेस पार्क में लगेगी आधुनिक जिम मशीनें, बैडमिंटन-वॉलीबॉल के लिए बनेंगे अलग खेल मैदान मामू-भगिना की ओर से पहाड़ी पर जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग निकालने की संभावनाओं की भी होगी जांच फोटो: आनंद बिहारशरीफ में रविवार को हिरण्य पर्वत का निरीक्षण करते वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, डीएम कुंदन कुमार व अन्य पदाधिकारी। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। शहरवासियों के पसंदीदा सैरगाह हिरण्य पर्वत और फिटनेस पार्क का अब समग्र विकास होगा। रविवार को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्...