हिन्दुस्तान ब्यूरो, जनवरी 30 -- कुछ दिनों पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कुछ दिनों पहले गंगा स्नान को लेकर बयान दिया था। लेकिन अब उनके इस बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से हिंदुओं की आस्था पर चोट पहुंची है। उन्होंने अपने बयान से सनातन का माखौल उड़ाया। निश्चित तौर पर और अधिक संख्या में सनातनी गंगा स्नान करने जाएंगे और स्नान कर कांग्रेस को धोएंगे। राजनीतिक लोगों द्वारा धर्म का मखौल उड़ाना हास्यास्पद है। बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उम्मीद से ज्यादा लोग गंगा स्नान और कुंभ में स्नान कर रहे हैं। हम किसी धर्म का मजाक नहीं उड़ाते। हम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.