रिषिकेष, सितम्बर 7 -- आपके अपने प्रिय अखबार हिन्दुस्तान के हिमालय बचाओ अभियान को चिकित्सा संस्थान, पुलिस जवान व स्थानीय लोगों को जोरदार समर्थन मिल रहा है। सातवें दिन भी हिन्दुस्तान की 'हिमालय बचाओं ' अभियान का समर्थन करते हुए सैकड़ों लोगों ने हिमालय और पर्यावरण को बचाने की शपथ ली। रविवार को पंजाब सिंह क्षेत्र संस्कृत महाविद्यालय में हिमालय बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें प्रधानाचार्य नवीन भट्ट ने 100 छात्रों को हिमालय संरक्षण का संकल्प कराया। उन्होंने कहा कि हिमालय हमारे देश की संस्कृति व ताज है। यह हमारे ऋषि मुनियों का ध्यान व रहने का स्थान भी है। इसके साथ ही यह प्रकृतिक रूप से भी संपन्न है। इसका संरक्षण प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। एम्स परिसर में डिप्टी चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर अनिल चंद ने सिक्योरिटी कर्मचारियों को हिमालय ...