हरिद्वार, सितम्बर 5 -- हिमालय बचाओ अभियान के तहत शुक्रवार को सुभाष घाट व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू वधावन ने सभी व्यापारियों को हिमालय संरक्षण की शपथ दिलाई। राजू वधावन ने कहा कि हिमालय न केवल भारत की जीवन रेखा है, बल्कि करोड़ों लोगों की संस्कृति, आस्था और पर्यावरण संतुलन का आधार भी है। यदि हमने समय रहते इसके संरक्षण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाली पीढ़ियों को इसके दुष्परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे प्लास्टिक का उपयोग न करें, पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा दें और पर्यावरण संरक्षण संबंधी जनजागरूकता फैलाने में भागीदार बनें। सुभाष घाट व्यापार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू वधावन, कमल खड़का, धीरज, वेद प्रकाश बत्रा, दाऊ गोपाल, सुमित शर्मा, मंगल वर्मा, जितेंद्र खन्ना, गौरव बंसल, देवराज खुराना, अखिलेश न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.