दिल्ली, अगस्त 8 -- हिमालय में ग्लेशियर झीलों से हमेशा बाढ़ का खतरा बना रहता है.अब नागालैंड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की टीम पूर्वी हिमालय में ऐसी झीलों का पता लगा कर इसके पैदा होने वाले खतरों से बचाव के तरीके ढूंढ रही है.पूर्वोत्तर भारत में स्थित नागालैंड विश्वविद्यालय ने जलवायु परिवर्तन के खतरों और चुनौतियों से निपटने की कवायद के तहत सिक्किम और अरूणाच प्रदेश में काफी ऊंचाई पर स्थित हिमनद झीलों पर अध्ययन शुरू किया है.इसका मकसद इन इलाकों में खतरनाक ग्लेशियर झीलों की पहचान करना है.इसके लिए अरुणाचल की दो और सिक्किम की एक झील को चुना गया है.शोधकर्ताओं की टीम में जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू, दिल्ली) और सिक्किम विश्वविद्यालय के अलावा कुछ दूसरे संस्थाओं के सदस्य भी शामिल हैं.पाकिस्तान में जलवायु परिवर्तन के चलते खतरनाक हुई बाढ़: स्टडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.