देहरादून, अक्टूबर 7 -- उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हिमालयी क्षेत्रों का विकास सिर्फ सामाजिक और आर्थिक आवश्यकता नहीं है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे उत्तराखंड के गांवों की सोच और आत्मविश्वास में हाल के वर्षों में उल्लेखनीय बदलाव आया है। विदेश मंत्रालय के सामारिक मंच की ओर से नई दिल्ली स्थित यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया में राज्यपाल ने 'भारत की सामरिक दृष्टि में उत्तराखण्ड: विकास और सुरक्षा के मार्ग पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सीमांत गांव में सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य मूलभूत सुविधाएं केवल कल्याणकारी कार्य नहीं, बल्कि यह देश की सामरिक सुरक्षा को मजबूत करने वाला कदम है। सीमांत क्...