पीटीआई, जनवरी 1 -- हिमाचल प्रदेश में दिसंबर 2025 का महीना बारिश के लिहाज से देखें तो काफी चिंता बढ़ाने वाला रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राज्य में पूरे दिसंबर महीने में महज 0.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं इसी समय में सामान्य औसत वर्षा 38.1 मिलीमीटर होती है। यानी इस बार बारिश में करीब 99 फीसदी की भारी कमी दर्ज की गई। ये जानकारी शिमला स्थित मौसम विज्ञान कार्यालय ने गुरुवार को दी।124 सालों में छठी सबसे कम वर्षा हुई आंकड़ों को गौर से देखें तो मालूम होता है कि दिसंबर 2025 में दर्ज की गई यह बारिश पिछले 124 वर्षों में छठी सबसे कम वर्षा है। 1901 से अब तक। इससे पहले दिसंबर महीने में पूरी तरह शून्य बारिश 1902, 1907, 1925, 1939 और 1993 में दर्ज की जा चुकी है। वहीं, दिसंबर 1929 में सबसे अधिक 176 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी।दिसंबर मे...