नई दिल्ली, मार्च 1 -- डॉ. राजीव पत्थरियाशिमला। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आया सियासी संकट पूरी तरह से अभी तक टला नहीं है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को पंचकूला में एक निजी होटल में कांग्रेस के सभी छह बागियों के साथ लंबी बैठक की। जिसके बाद वह शाम को दिल्ली पहुंच गए हैं। चर्चाओं का बाजार गर्म रहा माना जा रहा है कि विक्रमादित्य सिंह दिल्ली में बागियों की विधानसभा सदस्यता खत्म करने में हुई जल्दबाजी सहित अन्य मामलों को लेकर कांग्रेस हाईकमान के साथ बैठक कर सकते हैं। यह भी चर्चा है कि विक्रमादित्य सिंह अपने समर्थक विधायकों के साथ भाजपा में शामिल होने को लेकर दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से भी भेंट कर सकते हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह उनसे चर्चा करके ही बागियों से मि...