शिमला, जनवरी 7 -- विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ऑफ वोटर लिस्ट-एसआईआर) को लेकर हिमाचल प्रदेश में हलचल तेज हो गई है और इस पर भाजपा भी अलर्ट हो गई है। भाजपा की ओर से एसआईआर अभियान की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने शिमला में एक अहम बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न प्रकोष्ठों से जुड़े पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक का उद्देश्य 17 तारीख को शिमला के गेयटी थिएटर में होने वाले बड़े कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना था। बैठक में भाजपा नेता एवं प्रकोष्ठ समन्वयक पुरुषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, प्रदेश सचिव तिलक राज शर्मा और प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल सूद विशेष रूप स...