नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर के पास एक गांव में 14 साल के लड़के ने 40 साल की महिला के साथ रेप की कोशिश की। विरोध करने पर महिला घायल भी हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि घटना के पांच दिन बाद महिला की मौत हो गई। आरोपी को पकड़ लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तीन नवंबर को एक गांव में हुई जिसके बाद महिला को चंडीगढ़ स्थितपीजीआई ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, महिला खेत में घास काट रही थी कि तभी नौवीं कक्षा के एक छात्र ने उसे जबरन पकड़ लिया और उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। इसने बताया कि जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने लाठी और दरांती से उस पर बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारियों के अनुसार, इसके बाद ग्रामीणों ने उसे खेत में खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.