शिमला, फरवरी 22 -- हिमाचल प्रदेश में पेंशन से जुड़ा एक बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने अपने ही हालिया निर्देशों को वापस लेते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अब अनुबंध सेवाकाल को पेंशन लाभ की गणना में जोड़ा जाएगा। इस फैसले से उन हजारों कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो अब तक पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के दायरे से बाहर रह गए थे।पुराने आदेश को वापस लिया गया वित्त (पेंशन) विभाग द्वारा जारी नए आदेश में कहा गया है कि 16 फरवरी 2026 को जारी वह सरकारी स्पष्टीकरण, जिसमें अनुबंध सेवा को पेंशन में न जोड़ने की बात कही गई थी, उसे उसकी जारी तिथि से ही वापस ले लिया गया है। यह आदेश राज्यपाल की मंजूरी के बाद विशेष सचिव (वित्त) सौरभ जस्सल द्वारा जारी किया गया है। सरकार के इस यू-टर्न का सीधा असर उन कर्मचारियों पर प...