शिमला, मार्च 5 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का कहर लगातार जारी है। पांच दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद मंगलवार को मौसम पूरी तरह साफ हो गया लेकिन कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिली। राज्य के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया जिससे ठंड का प्रकोप जारी है। लाहौल-स्पीति का कूकुमसेरी -12.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। इसी जिले के केलंग में न्यूनतम तापमान -11 डिग्री, ताबो में -10.2 डिग्री, किन्नौर के कल्पा में -4.9 डिग्री और मनाली में -0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भरमौर में न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री, डलहौजी में 1.2 डिग्री, सराहन में 0.5 डिग्री, सोलन में 3.9, पालमपुर में 3, ऊना में 4, भुंतर में 2.2, चंबा में 4.4, धर्मशाला में 4.5, शिमला में 4.6, सुंदरनगर में 4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.