शिमला, मार्च 28 -- आर्थिक संकट से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश में विधायकों, मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के वेतन और भत्तों में वृद्धि कर दी गई है। विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को इससे जुड़े तीन विधेयक सर्वसम्मति से पारित किए गए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश लेजिस्लेटिव असेंबली (अलाउंसेज एंड पेंशन ऑफ मेंबर) अमेंडमेंट बिल 2025 सदन में पेश किया, जिसे चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।विधायकों का वेतन 2.10 लाख से बढ़कर 3.15 लाख हुआ संशोधित विधेयक के अनुसार विधायकों के वेतन-भत्ते 2.10 लाख रुपये से बढ़ाकर करीब 3.15 लाख रुपये कर दिए गए हैं। उनकी बेसिक सैलरी 55,000 रुपये से बढ़ाकर 70,000 रुपये कर दी गई है। वहीं मुख्यमंत्री का मासिक वेतन-भत्ता 2.65 लाख रुपये से बढ़कर लगभग 3.40 लाख रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.