शिमला, अगस्त 25 -- हिमाचल प्रदेश में मॉनसूनी वर्षा ने हाहाकार मचा दिया है। नदियां-नाले उफान पर हैं और जगह-जगह भूस्खलन से सड़कें बंद पड़ी हैं। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। भारी वर्षा के चलते बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आज प्रदेश के आठ जिलों कांगड़ा, चंबा, ऊना, मंडी, कुल्लू, सोलन, बिलासपुर और हमीरपुर में सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के लाहौल और उदयपुर उपमंडलों में भी आज सभी शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए आज भी भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को एहतियात बरतने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने और नदियों-नालों के किनारे न जाने की सख्त हिदायत दी है।कांगड़ा में बदतर हुए ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.