शिमला, सितम्बर 9 -- हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का कहर लगातार जारी है। बीती आधी रात के बाद कुल्लू जिला के निरमंड उपमंडल की ग्राम पंचायत घाटू के शर्मानी गांव में भूस्खलन से बड़ा हादसा हो गया। रात करीब 1:30 बजे हुए इस हादसे में दो मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि चार लोग अब भी मलबे में लापता बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है। तीन लोगों को ग्रामीणों ने जीवित निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने घटना की पुष्टि की है। मृतका की पहचान ब्रेसती देवी पत्नी शिव राम के रूप में हुई है। वहीं चुन्नी लाल, अंजू, जागृति और पुपेश मलबे में दबे हुए हैं। ग्रामीणों ने धर्मदास, उनकी पत्नी कला देवी और शिव राम को घायल अवस्था में निकालकर निरमंड अस्पताल पहुंचाया। हादसे के समय शिव राम घर के बरामदे में सो रहे थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.