शिमला, मई 15 -- हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का असर तेज हो गया है। खासकर मैदानी इलाकों में तपिश ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को ऊना सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक है और इसने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। राज्य के अन्य मैदानी क्षेत्रों में भी पारा 35 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। सिरमौर जिले के धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बिलासपुर में 38.7 डिग्री, कांगड़ा में 37.8 डिग्री, मंडी में 37 डिग्री, सुंदरनगर में 37.6 डिग्री, नाहन में 35.2 डिग्री और बरठीं में 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इन सभी जगहों पर गर्म हवाओं और चुभती धूप ने लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.