शिमला, अप्रैल 11 -- हिमाचल प्रदेश में गर्मी से जूझ रहे लोगों को मौसम ने राहत दी है। बीते चौबीस घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी दर्ज की गई है। इससे तापमान में गिरावट आई है और गर्मी का असर काफी कम हुआ है। हालांकि बदले मौसम ने जहां लोगों को राहत दी है वहीं किसानों के लिए चिंता बढ़ा दी है। ओलावृष्टि और बेमौसमी बारिश के चलते ऊपरी और मैदानी क्षेत्रों की फसलों को खासा नुकसान हुआ है। प्रदेश के जनजातीय जिलों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चम्बा और कुल्लू की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं पर गुरुवार रात से ताजा हिमपात हो रहा है। कुंजुम दर्रा, बारालाचा और रोहतांग दर्रे सहित ऊंची चोटियों ने एक बार फिर बर्फ की चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी के कारण इन इलाकों में ठंड लौट आई है और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं शिमला, सिरमौर...