शिमला, मई 2 -- हिमाचल प्रदेश में मई महीने में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों तक इस बदले मौसम का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आठ मई तक राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण व्यापक मौसमी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। वर्तमान में यह विक्षोभ दक्षिण पंजाब और उत्तर-पश्चिम हरियाणा के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है जिससे हिमाचल में लगातार बारिश और ओलावृष्टि हो रही है।ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लौटी ठंड, तापमान में गिरावट राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.