शिमला, फरवरी 13 -- हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है और धूप खिलने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तापमान बढ़ने से ठंड का असर कुछ हद तक कम हुआ है और खासकर रात के समय पड़ने वाली कड़ाके की ठंड में राहत महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिन तक मौसम सामान्यतः साफ रहने की संभावना है, हालांकि निचले और मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड राजधानी शिमला और पर्यटन नगरी मनाली में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग चार डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। इससे ठंड का प्रभाव कम हुआ है। इसके विपरीत जनजातीय क्षेत्रों में अभी भी ठंड का असर बना हुआ है और कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। विश...