शिमला, जनवरी 31 -- हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किए जाने से शीतलहर का असर बढ़ गया है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में राज्य में मौसम का मिजाज बदल सकता है। आज और कल प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ताबो में शुक्रवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान -7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जिला मुख्यालय केलंग में न्यूनतम तापमान -5.1 डिग्री, कुकुमसेरी में -4.9 डिग्री और किन्नौर जिले के कल्पा में -2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के चलते इन क्षेत्रों में प्राकृतिक जल स्त्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.