शिमला, अक्टूबर 19 -- मौसम विभाग की मानें तो 21 अक्टूबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसका असर हिमाचल प्रदेश पर भी पड़ सकता है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बारिश या बर्फ पड़ने की चेतावनी दी है। हालांकि मैदानी इलाकों में इसका कोई खास असर पड़ने का अनुमान नहीं है। मौसम विभाग ने 21 और 22 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी पड़ने की संभावना है। हफ्ते के बाकी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 से 4 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इस बीच मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि अगले 24...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.