शिमला़, अप्रैल 4 -- हिमाचल प्रदेश में अप्रैल महीने की शुरुआत में ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। मैदानी इलाकों में दिन का पारा 35 डिग्री पार कर गया है। अगले कुछ दिनों में गर्मी का असर और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिन यानी पांच, छह और सात अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में हीट वेव (लू) का प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान मैदानी इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं आठ अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा जारी पांच दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिन राज्य के कुछ जिलों में हीट वेव की स्थिति रहेगी। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन जिलों में लू चलने की आशं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.