शिमला, दिसम्बर 17 -- हिमाचल प्रदेश के शांत पहाड़ों में इन दिनों एक अजीब रहस्य मंडरा रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में कई जिलों में हवाई जहाज जैसे आकार के गुब्बारे मिले हैं, जिन पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का लोगो या पाकिस्तानी झंडा छपा हुआ है। कुछ पर तो 'I Love Pakistan' तक लिखा है। ये गुब्बारे देखकर लोग हैरान हैं। आखिर ये कहां से आ रहे हैं? इस मामले में हिमाचल पुलिस पंजाब और राजस्थान पुलिस से संपर्क कर रही है।गांवों में दहशत का माहौल सबसे ताजा मामला ऊना जिले के चालेट गांव का है। एक घर की छत पर अचानक ऐसा गुब्बारा दिखा, जिस पर PIA लिखा था। घरवाले घबरा गए और फौरन दौलतपुर पुलिस चौकी को खबर की। पुलिस टीम तुरंत पहुंची, गुब्बारे को कब्जे में लिया और आसपास के इलाके की तलाशी ली। इससे पहले 8 दिसंबर को गगरेट सब-डिवीजन के ततेहरा गांव में तीन गु...