सोलन, अक्टूबर 10 -- हिमाचल प्रदेश में भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष राजीव बिंदल के बड़े भाई को शुक्रवार को पुलिस ने 25 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पारंपरिक चिकित्सा पद्धति से इलाज करने वाले वैद्य राम कुमार बिंदल पर मेडिकल जांच के बहाने इस वारदात को अंजाम देने का आरोप है। हालांकि भाजपा ने इस मामले को राजनीति से प्रेरित कृत्य बताया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव सिंह ने पीटीआई को बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि राज्य भाजपा अध्यक्ष के बड़े भाई राम कुमार पर 7 अक्टूबर को महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट करते हुए दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता ने अगले दिन 8 अक्टूबर को इस बारे में सोलन के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी राम कुमार को सोलन...