मुरादाबाद, जनवरी 30 -- बिलारी। माघ मास के पावन पर्व पर वृद्ध आश्रम ग्वारखेड़ा में हिमाचल प्रदेश से एस्ट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर गौतम शर्मा, डॉ दिनेश शर्मा के अलावा सीए ईशा शर्मा, फैशन डिजाइनर पायल शर्मा पहुंचे। इस बीच बुजुर्ग लोगों का स्वागत सम्मान किया। इस बीच वृद्धजनों की सेवा की। वृद्ध आश्रम में मौजूद वृद्ध जनों का स्वास्थ्य चेकअप भी किया। सभी ने आश्रम के संस्थापक रोहन देव सामाजिक द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य की सराहना की। वृद्ध आश्रम के संस्थापक रोहन देव सामाजिक ने हिमाचल प्रदेश से आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉक्टर गीता शर्मा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...