हमीरपुर, मई 15 -- हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में आसमान में ड्रोन जैसी चीजें दिखने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। जिस इलाके में ये चीजें देखी गईं, वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र में आती है। इसी इलाके में सीएम सुक्खू का पैतृक गांव भी स्थित है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन इलाके में बुधवार रात ड्रोन जैसी तीन वस्तुएं आसमान में उड़ती हुई देखी गईं। नादौन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू का विधानसभा क्षेत्र है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संदिग्ध ड्रोन गौना और सेरा में देखे गए, जो सुक्खू के पैतृक गांव हैं। इन्हें देखने के बाद स्थानीय लोगों ने इनका वीडियो बनाया और तस्वीरें लीं। उसके बाद पुलिस से संपर्क किया, जिन्होंने स्थानीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी। हमीरपुर के एसपी भगत सिंह ठाकुर ने गुरुवार को बताया कि ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.