शिमला, सितम्बर 12 -- हिमाचल प्रदेश में तबाही मचा चुके मॉनसून का कहर जारी है। कई हिस्सों में शुक्रवार को भी झमाझम बारिश हुई। राजधानी शिमला में भी धुंध के साथ हल्की वर्षा हुई। आने वाले दो दिन मॉनसून जोर पकड़ेगा और लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन लगातार भारी वर्षा की चेतावनी दी है। इसे लेकर 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 व 14 सितंबर को हमीरपुर, बिलासपुर, उना, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन, शिमला, चंबा, सिरमौर और मंडी जिलों में गरज व आसमानी बिजली कड़कने के साथ भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने खासतौर पर नदी-नालों से दूर रहने व इसके बाद 15 से 18 सितंबर तक मॉनसून की रफ्तार मंद रहने के आसार हैं। इस अवधि में राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.