शिमला, मार्च 15 -- हिमाचल प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। मार्च के महीने में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिर रही है तो अन्य भागों में बारिश हुई है। इसके साथ ही तेज हवाएं चल रही हैं। इससे समूचे प्रदेश में ठंड फिर लौट आई है। जनजातीय इलाकों में न्यूनतम तापमान पहले ही माइनस में चला हुआ है वहीं अब पहाड़ी व मैदानी इलाकों के तापमान में भी गिरावट आई है। राजधानी शिमला व आसपास के इलाकों में बीती रात से अंधड़ के साथ वर्षा का क्रम जारी है। लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चम्बा के ऊपरी इलाकों में हिमपात हो रहा है। सिरमौर जिला के पर्यटन स्थल चूड़धार में भी ताज़ा हिमपात हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी तो कहीं शुष्क मौसम बना रहेगा। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.