शिमला, नवम्बर 15 -- हिमाचल प्रदेश में सर्दी हर दिन तेज होती जा रही है। जनजातीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में बना हुआ है और कई स्थानों पर प्राकृतिक जलस्रोत जमने लगे हैं। एक हफ्ते यानी आगामी 21 नवम्बर तक राज्य में बर्फबारी की सम्भवना नहीं है। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तापमान रिकॉर्ड के अनुसार लाहौल स्पीति जिला के ताबो में न्यूनतम तापमान -6.6 डिग्री, कुकुमसेरी में -4.1 डिग्री और केलांग में -2.9 डिग्री दर्ज किया गया। लगातार गिरते तापमान से जनजातीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड सामान्य जीवन पर असर डाल रही है। राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री दर्ज हुआ, लेकिन मैदानी जिले इस बार शिमला से भी ज्यादा ठंड महसूस कर रहे हैं। ऊना में तापमान 8.3 डिग्री, बिलासपुर में 8.6 डिग्री और हमीरपुर में 5.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो शिमला की तुलना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.